{"_id":"604cf7b68ebc3ee64f1cde45","slug":"all-three-agricultural-laws-are-in-the-interest-of-farmers-beniwal-baghpat-news-mrt529709322","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों कृषि कानून किसानों के हित में : बेनीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों कृषि कानून किसानों के हित में : बेनीवाल
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि विपक्षी किसानों के हित में सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों का विरोध कर रहे हैं। विपक्षियों के पास कोई नया मुद्दा नहीं है। केवल भाजपा ही किसानों की हितैषी पार्टी है।
शनिवार को बेनीवाल सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली मेवला में आयोजित किसान पंचायत में किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाई, उसका भी विपक्षियों ने विरोध किया। तीनों कृषि कानून किसानों के हित में हैं। विपक्षी किसानों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। किसान पंचायत का आयोजन भाजपा ब्लॉक संयोजक प्रदीप मंडार बली ने किया। अध्यक्षता कालेज के मैनेजर तेज सिंह ने और संचालन बिजेंद्र शर्मा ने किया। पंचायत में विधायक योगेश धामा, केपी मलिक, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल, कुलदीप भारद्वाज, जगदीश सोलंकी, महेश आर्य, जसवीर सोलंकी आदि ने विचार रखे।
इसके अलावा खेकड़ा के गांव सांकरौद में मोहित बेनीवाल ने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हुई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें व विधायक योगेश धामा को ट्रैक्टर पर बैठाकर पुष्प वर्षा करते हुए गांव में पंचायत स्थल पर ले गए। मोहित शनिवार को क्षेत्र के गांव साकरौद में स्वागत के दौरान बोल रहे थे।
विज्ञापन
बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता किसान विरोधी है। 26 जनवरी को दिल्ली लाल किले पर जो तांडव हुआ, वह देश को शर्मसार करने वाला कृत्य है। किसान का बेटा कभी भी ऐसा कृत्य नहीं कर सकता। किसानों ने खेतों में पसीना बहा कर देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। चंद लोग किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान अब उनकी असलियत जान चुका है। इस दौरान मनुपाल बंसल, अश्वनी प्रभाकर, विजयश्री, सर्वदमन त्यागी आदि मौजूद रहे।