फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   All polling stations in two days will Ckack

दो दिन में चकाचक होंगे सभी मतदान केंद्र

Sat, 07 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 07 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
All polling stations in two days will Ckack
कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम ह्दय शंकर तिवारी। - फोटो : amar ujala
बागपत। डीएम हृदय शंकर तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दो दिन में जिले के मतदान केंद्रों की खामियां दूर कर ली जाएं। चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वालों की खैर नहीं। बीएसए, डीपीआरओ एवं अधिशासी अभियंता विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। मतदान केंद्रों में शौचालय, पानी एवं बिजली की सुविधा उपलब्ध हो। विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि पोस्टर, झंडे, चुनाव चिन्ह, उम्मीदवार अपने कैंप में प्रदर्शित नहीं करेंगे। कैंपों में कोई खाद्य पदार्थ भी नहीं बांटा जाएगा। भीड़ एकत्र होने की अनुमति नही दी जाएगी। कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार मत प्राप्त करने के लिए जातिगत या सांप्रदायिक भावनाओं की अपील नहीं करेगा। बैठक में एडीएम डीपी सिंह, एएसपी अजीजुल हक, सीडीओ हाकिम सिंह, सीएमओ डॉ सुषमा चंद्रा, एसडीएम मनोज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस्लामपुर-बड़ागांव में लगेंगे हैैंडपंप
बागपत। डीएम ने इस्लामपुर एवं बड़ागांव में हैंडपंप स्थापित करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। इसके अलावा अस्थाई विद्युत कनेक्शन दो दिन के अंदर चालू कराने की बात कही। दो स्थानो पर जहां हैंडपंप नही लगे हैं, लगाकर रिपोर्ट दी जाएगी। सभी बूथों पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित होगी। मवी कलां एवं काकौर कलां में टैंकर से पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed