फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Alcoholic set fire to grocer's shop, fired

शराबी ने परचून की दुकान में लगाई आग, तहरीर दी

Sun, 21 Feb 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Alcoholic set fire to grocer's shop, fired
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में एक शराबी युवक ने शनिवार की रात्रि में परचून की दुकान में आग लगा दी। इससे दुकान में रखा परचून का करीब पचास हजार रुपये का सामान जल गया। गांव मुबारिकपुर निवासी संजीव कुमार गांव में ही परचून की दुकान है। रविवार को सुबह के समय संजीव परिजनों संग कोतवाली में पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा गांव निवासी शराबी युवक शनिवार की शाम दुकान में पहुंचा और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर दुकान में आग लगा देने की चेतावनी भी देकर गया था। रात्रि में 11:00 बजे वह दुकान पर पहुंचा और दुकान में आग लगा दी। आग लगने से दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा, 30 किलो छोले, 50 किलो दाल, टॉफी, नमकीन, बिस्कुट आदि करीब पचास हजार रुपये कीमत का सामान जल गया। कोतवाली प्रभारी ने कहा तहरीर लेकर पुलिस नेे जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed