फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Akshaya Tritiya has juice drink

अक्षय तृतीया पर जूस पिलाया गया

Tue, 10 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 10 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya has juice drink
खेकड़ा नगर मे अक्षय तृतीया पर लोगो को गन्ने का रस पिलाती जैन ज्योति मिलन की महिला पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत/खेकड़ा। जैन अनुयायियों ने अक्षय तृतीय धूमधाम से मनाई। इस मौके जगह-जगह गन्ने का जूस भी पिलाया गया। पार्श्व नाथ जैन मंदिर परिसर में जैन मिलन महिला चेतना ने अक्षय तृतीय पर गन्ने के रस का वितरण किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मिलन की अध्यक्ष पूनम जैन ने बताया अक्षय तृतीय के दिन प्रथम तीर्थकर भगवान ऋषभ देव का गन्ने के रस से राजा श्रेयांस द्वारा एक वर्ष पारणा हुआ था। इस दिन लोग दान करते हैं और गन्ने का रस बांटते हैं। इस अवसर पर मंत्री अनीता जैन, कुसुम जैन, सुषमा, उर्मिला, निधि, सुमन, ऋतु आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


वहीं, एसएस जैन महिला संघ बड़ौत के तत्वावधान में अक्षय तृतीय पर गन्ने का रस बांटा गया। इसके अलावा भगवान महावीर मार्ग, गांधी चौक, लोहिया बाजार और अन्य स्थानों पर जैन अनुयायियों ने गन्ने का रस बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, खेकड़ा में महिला जैन ज्योति मिलन के तत्वावधान में सोमवार को अक्षय तृतीया पर भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में इक्षु रस का वितरण किया । इस दौरान श्रद्धालुओं ने इक्षु रस का सेवन कर धर्म लाभ उठाया।  जैन धर्म में अक्षय तृतीय का विशेष महत्व है। अक्षय तृतीय पर ही भगवान ऋषभ देव को राजा सोम प्रभ एवं राजा श्रेयांस ने इक्षु रस सर्व प्रथम आहार के रूप में पिलाया था।


सोमवार को नगर में जैन कॉलेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में अक्षय तृतीय पर जैन ज्योति मिलन की महिला पदाधिकारियों ने गन्ने के रस की प्याऊ लगाकर लोगों को गन्ने का रस पिलाया। सभी ने गन्ने के रस को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इसमें जैन ज्योति मिलन की महिला शाखा अध्यक्षा बीना जैन, मंत्री रीना जैन, नीतू जैन, मंजू जैन, वीरेंद्र जैन, सतीश जैन, अशोक जैन, राजेश जैन, पंडित सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed