फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Akshatmati Mata's Pachhi Transformation Ceremony celebrated with pomp

अक्षतमती माता का पिच्छी परिवर्तन समारोह धूमधाम से मनाया

Sun, 07 Nov 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Akshatmati Mata's Pachhi Transformation Ceremony celebrated with pomp
बरनावा के ज्ञान सागर गुरुकुल में अक्षतमती माता को मोर पंख से बनी पिच्छी देते श्रद्धालु। - फोटो : BARAUT
ज्ञान सागर गुरुकुल में हुआ आयोजन, बैंडबाजे के साथ श्रद्धालुओं ने पिच्छी यात्रा निकाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा के ज्ञान सागर गुरुकुल में 105 क्षुल्लिका अक्षतमती माता का चतुर्मास सम्पन्न होने पर शनिवार को पिच्छी परिवर्तन समारोह धूमधाम से मनाया गया। संसघ सहित बैंडबाजे के साथ श्रद्धालुओं ने पिच्छी यात्रा निकाली।
ब्रह्मचारी संतोष भैया निर्देशन में दूर-दराज से श्रद्धालु समारोह शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण और मुख्य अतिथि छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने माता के चरणों में श्रीफल समर्पित कर किए। इसके बाद भगवान चंद्र प्रभु, मुनि सुब्रत नाथ, आचार्य ज्ञान सागर महाराज के चित्र का अनावरण व दीप प्रज्ज्वलन कर संस्थापक ब्रह्मचारी स्वर्गीय अतुल भैया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अंकुर म्यूजिकल ग्रुप के संगीतमय मधुर भजनों पर गुरुकुल के छात्र दिव्यांश, पायल, संकल्प जैन, राखी जैन, सृष्टि, मिष्टि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गुरुकुल कमेटी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अक्षतमती माता ने कहा की मोर पंख से बनी पिच्छी सदैव अपने पास रखनी चाहिए। पिच्छी से सदैव छोटे जीवों की रक्षा होती है। उन्होंने कहा कि मेरी तो यही भावना है कि आप सब संयम धारण कर पिच्छी ग्रहण करें और अपनी आत्मा का कल्याण करें। अंत में संयम ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं को पिच्छी लेने व देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समारोह की अध्यक्षता निर्मल जैन, संचालन दिनेश जैन सराय ने किया। समारोह में राजेंद्र जैन, अनुराग मित्तल, सुरेश चंद जैन, विश्वाश चौधरी, निर्मल जैन, धनपाल बैंसला, राहुल जैन, विनोद शास्त्री, देवेंद्र आगरा, विनोद जैन, मंगल सेन, रविंद्र जैन, पवन जैन, राकेश जैन, आकाश जैन, प्रभात जैन, श्रवण जैन, चंद्रकांत कुलश्रेष्ठ, पंकज जैन, सुकमाल जैन, विनोद जैन, नीरज जैन, देवेंद्र चौधरी, विक्की जैन, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, विशाल जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed