फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Akhand Bharat Sankalp Samiti organized a bike rally

Baghpat News: अखंड भारत संकल्प समिति ने बाइक यात्रा निकाली

Thu, 29 Aug 2024 03:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 29 Aug 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Akhand Bharat Sankalp Samiti organized a bike rally
बागपत। शहर के आशीर्वाद मंडप से अखंड भारत संकल्प समिति ने बाइक यात्रा निकाली। यात्रा शहर के बाजारों से होते हुए पक्का घाट मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा का जगह-जगह व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

बाइक यात्रा का शुभारंभ योगी अर्जुन नाथ ने हरी झंडी दिखाकर किया। बाइक यात्रा राष्ट्र वंदना चौक से होते हुए शौकत मार्किट, बड़ा बाजार, गांधी बाजार, यमुना बाजार से होते हुए पक्काघाट मंदिर पर समाप्त हुई। बाइक यात्रा में भगवा और तिरंगा झंडा लेकर युवा चल रहे थे। देशभक्ति गीतों पर भारत माता के जयघोष लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि लाखों देशवासियों ने अखंड भारत माता को स्वतंत्र कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। इसलिए हम सभी संकल्प लेते हैं कि हम पुनः भारत माता को अखंड बनाएंगे। गांधी बाजार में सुजीत लखीरा, संजय रूहेला, यमुना बाजार में मनोज वर्मा, राकेश शर्मा, सोनू जैन ने पुष्प वर्षा कर बाइक यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान दीपक शर्मा, मधुसूदन शास्त्री, अंकित बड़ौली, प्रियंका आर्या, जयकुमार, राकेश आर्य, मनोज आर्य, नितिन जैन, सत्यवीर ठाकुर, कपिल शर्मा, पूजा शर्मा, सतीश, शुभम, राजीव राजपूत, प्रवीण शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed