फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ajmer Express delayed for three hours, passengers upset

Baghpat News: तीन घंटे लेट रही अजमेर एक्सप्रेस, यात्री परेशान

Fri, 09 Dec 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ajmer Express delayed for three hours, passengers upset
बड़ौत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर शुक्रवार को अजमेर सहित चार ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे लेट रहीं। जिस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को उदयपुर से ऋषिकेश जाने वाली अजमेर एक्सप्रेस लगभग सवा सात बजे नगर के रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जबकि इस ट्रेन का निर्धारित समय 4:20 बजे था। इसके अलावा सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 01622 ट्रेन भी लगभग सवा आठ बजे पहुंची, जबकि इस ट्रेन का निर्धारित समय छह बजे दस मिनट था।
विज्ञापन

वहीं ट्रेन नंबर 04019 जो दिल्ली से शामली जाती है, यह भी अपने निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे लेट रही। यह ट्रेन नगर के रेलवे स्टेशन पर 6:25 बजे पर आती है, लेकिन यह ट्रेन आठ बजे पहुंची। इसके अलावा शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 04466 भी लगभग नौ बजे स्टेशन पर पहुंची, जबकि इस ट्रेन का निर्धारित समय आठ बजे है। इन ट्रेनों के लेट हो जाने से पूरे दिन यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed