{"_id":"62ed5a071f224a6bb41aaa0b","slug":"agriculture-experts-taught-farmers-the-tricks-of-farming-baraut-news-mrt600005248","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खेती के गुर सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खेती के गुर सिखाए
विज्ञापन
बिनौली। खंड विकास मुख्यालय बिनौली पर शुक्रवार को कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषि जागरूकता कार्यक्रम योजना के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेले का आयोजन हुआ। जिसमें कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत बीज की जानकारी दी और खेती करना सिखाया।
कृषि निवेश मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर ने किया। कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा डॉ. संदीप चौधरी ने किसानों को धान की फसल के बारे में बताया। पूर्व विषय वस्तु विशेषज्ञ ने जल संरक्षण तेजपाल सिंह ने किसानों को कृषि की समस्त योजनाओं की जानकारी दी।
अपर जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार ने प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि, सचिन हुड्डा ने फसलों में लगने वाले कीट रोगों से बचाव के बारे में बताया। सतीश यादव इफ्को ने नैनो यूरिया और रवि कुमार ने किसानों को कृषि यंत्रों की विस्तार से जानकारी दी। मेले में देवेंद्र राणा, अंग्रेज पाल, प्रधान राजीव कुमार, सुमन धामा, संजय छिल्लर, प्रमोद धामा, बाबूराम सौलंकी, वैभव उर्फ गुड्डू ठेकेदार, पंकज, फेरु सिंह, गजराज सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।