फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Agriculture Commission sought

भाकियू भानू ने की कृषि आयोग के गठन की मांग

Thu, 02 Jun 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 02 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Commission sought
बागपत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
बागपत में भाकियू (भानु) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें किसान समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। वक्ताओं का कहना था कि किसान परेशान हैं। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। सड़कें बनने से पहले टूट जाती हैं। जिलाध्यक्ष ऐश कुमार त्यागी ने समस्याओं के समाधान की मांग की।

विज्ञापन

 

उन्होंने कृषि आयोग का गठन कर कृषि को उद्योग का दर्जा देने, प्रदेश को गुजरात और बिहार की तर्ज पर शराबमुक्त बनाने आदि सात सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम हृदय शंकर तिवारी को सौंपा। इस दौरान मंडलाध्यक्ष सतेंद्र त्यागी, सत्यप्रकाश, राजवीर, कालूराम, शिवकुमार, संतराम, कंवरपाल, प्रमोद, अंकित, नीटू शर्मा, चंद्रपाल, विपुल, मुकेश त्यागी और राजवीर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जगत सिंह के परिजनों को दें मुआवजा
भाकियू  (भानु) के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्यागी ने डीएम को पत्र सौंपकर निबाली गांव के मृतक किसान जगत सिंह के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही किसान के परिजनों को मुआवजा नहीं मिला तो यूनियन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed