फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Agricultural scientists commotion

सर्वर ठप होने पर कृषि वैज्ञानिकों का हंगामा

Fri, 01 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 01 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
बागपत में डाकघर का सर्वर डाउन होने पर बृहस्पतिवार को खातेदारों ने हंगामा किया। कृषि विज्ञान केंद्र से पहुंचे सीनियर वैज्ञानिकों की अधिकारियों के साथ जमकर नोकझोंक हुई। उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की। काफी जद्दोजहद के बाद वैज्ञानिकों की समस्या हल हुई।
विज्ञापन


शहर में स्थित डाकघर का सर्वर डाउन होने से जहां विभागीय कार्य प्रभावित रहा। वहीं खातेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्य न होने के कारण डाकघर में हंगामा चलता रहा। खातेदारों ने डाकघर कर्मियों पर जान बूझकर कार्य न करने का आरोप लगाया। खेकड़ा के कृषि विज्ञान केंद्र से सीनियर वैज्ञानिक डॉ. भूपेंद्र कुमार और डॉ संजय कुमार अपना पीपीएफ जमा कराने डाकघर पहुंचे। वहां मौजूद कर्मचारियों ने सर्वर ठप होने की बात कहते हुए उन्हें पीपीएफ जमा करने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने उनसे पीपीएफ जमा करने का आज आखिरी दिन बताया और किसी भी तरह उनका कार्य करने की अपील की, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने सर्वर के बिना कार्य नहीं हो पाने का पल्ला झाड़ लिया। यह सुनते ही वैज्ञानिक भड़क उठे। विभाग के उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। तब जाकर उनका कार्य किसी तरह हो सका। डाकघर के प्रभारी प्रबंधक सुभाष शर्मा ने कहा सर्वर ठप होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसी कारण से दोनों वैज्ञानिकों के कार्य नहीं हो सके थे। उन्हें पीपीएफ के फार्म को भरकर कार्य करा दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्त भारत के सर्वर हैं ठप
बागपत। डाक घर के प्रभारी प्रबंधक सुभाष चंद शर्मा ने बताया डाक घर का सर्व में पिछले एक माह से गड़बड़ी चल रही है। विभागीय कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। विगत दो दिन से तो पूरे भारत के डाकघरों के सर्वर ठप चल रहे हैं। खातेदारों के साथ-साथ विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहा है। 


अंतिम दिन बैंकों में उमड़ी भीड़
बागपत। वित्तीय वर्ष 2015-16 का अंतिम दिन होने के कारण बृहस्पतिवार को सरकारी महकमों में लिपिक व्यस्त नजर आए। दूसरी तरफ सभी बैंकों में भी भारी भरकम भीड़ उमड़ी। मार्च माह में सरकारी विभागों में क्लोजिंग होती है। इसमें बैंकिंग कार्य होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed