फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Against Notbandi landed Spai

नोटबंदी के विरोध में उतरे सपाई

Fri, 02 Dec 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत Updated Fri, 02 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Against Notbandi landed Spai
बागपत कलक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन देते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बागपत में नोटबंदी के विरोध में सपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार का फैसला गलत है। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सपा मजदूर सभा के आह्वान पर कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष डॉ एसपी यादव,         सपा नेता डॉ कुलदीप उज्ज्वल, नगर अध्यक्ष भुरू सभासद और मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष  मोहम्मद  नफीस सिद्दीकी ने  अपने विचार रखे। सपा नेताओं  ने कहा कि नोटबंदी का फैसला गलत है। सरकार को आम आदमी की सुविधाओं का ख्याल रखना चाहिए था। उद्योग धंधे ठप हो  गए हैं। मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है। नौकरी वाले भी खातों से रुपये नहीं निकाल पा रहे हैं। यहां से सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। सपा का प्रदेश बंद बेअसर रहा। सभी दुकानें खुलीं। 
विज्ञापन

हालांकि कई जगह सपा कार्यकर्ताओं ने दुकानें बंद कराई। बाबूराम सैनी, आमिर, यूसुफ, आरिफ, दानिश, महताब, मेहंदी, कुलभूषण जैन, सुनील लाकड़ा, सुशील कुमार, डॉ इकबाल, हारुण मलिक, जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ हेमा, वर्षा, नसीम          मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed