{"_id":"5707fc614f1c1bf870c81257","slug":"again-sought-protection-money-from-businessmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर मांगी व्यापारी से रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर मांगी व्यापारी से रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत के खल व्यापारी से 30 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में अभी तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर भी नहीं पहुंची थी कि एक और व्यापारी से रजिस्टर्ड डाक से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने से व्यापारियों में दहशत व्याप्त हो गई है। दिल्ली के ओखला डाकघर के माध्यम से यह पत्र भेजे गए है। पुलिस ने इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कर एक टीम दिल्ली के लिए रवाना कर दी है। उधर, विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा कि यदि तीन दिन में मामले का खुलासा नहीं होता तो एसपी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
कोताना रोड स्थित रेडिमेट गारमेंट दुकान के मालिक डीके जैन के पास शुक्रवार को रजिस्टर डाक द्वारा पत्र पहुंचा। जिसे देश व्यापारी के होश उड़ गए। पत्र में 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रुपये बागपत रोड रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म नंबर एक पर 28 अप्रैल तक पहुंचाने को कहा गया है। रुपये न पहुंचाने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। लगातार रंगदारी के पत्र मिलने से व्यापारियों में दहशत है।
कोतवाली प्रभारी वीके सिंह के मुताबिक खल व्यापारी और डीके जैन को मिले रंगदारी के पत्र एक ही हैंड राइटिंग में है। इससे लगता है कि एक ही व्यक्ति द्वारा दोनों पत्र लिखे गए है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए है। जांच में प्रकाश में आया है कि यह रंगदारी की रजिस्टरी ओखला नई दिल्ली के डाकघर से की गई है। मामले की जांच पड़ताल के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, रंगदारी भरे पत्र मिलने की सूचना पर बड़ौत विधानसभा से बसपा विधायक लोकेश दीक्षित व्यापारियों के बीच पहुंचे और उन्होंने उनका साहस बढ़ाया। उन्होंने एसपी और सीओ से इस संबंध में बात की और व्यापारियों की सुरक्षा के प्रबंध किए जाने को भी कहा। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो एसपी कार्यालय पर धरना देंगे।