{"_id":"572e4c5f4f1c1ba2125cd25b","slug":"after-wage-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 08 May 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत तहसील में मजदूरी न मिलने पर प्रदर्शन करते श्रमिक।
- फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। शबगा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील में एक संस्था मालिक द्वारा मजदूरी न देने के विरोध मेें राम रहीम सेवा दल के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और लता चौधरी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गांव में एक निजी संस्था का कई माह से निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें करीबन 70 मजदूर कार्य कर रहे है। कई माह बाद भी संस्था द्वारा करीबन 9 लाख रुपयों की मजदूरी नहीं दी जा रही है। कई बार अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन संस्था मालिक मारपीट कर उतारू हो जाता है।
उन्होंने एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंप शीघ्र कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में दयाराम, दीपक, कल्लू, जगदीश, मदनपाल, मलखान, अशोक, कमलेश, रामलाल, सरिता, विनिता, रेखा, मीरा, मलखान, सोनू, समीर, ममता शामिल रहे।