फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   After the death of the girl, the family members created a ruckus outside the hospital

Baghpat News: बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया

Wed, 30 Jul 2025 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
After the death of the girl, the family members created a ruckus outside the hospital
-परिजनाें ने चिकित्सक पर उपचार करने में लापरवाही का आरोप लगाया
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना की डेढ़ वर्षीय बच्ची इनाया की मौत के बाद परिजनों ने मंगलवार को नगर के एक अस्पताल के बाहर हंगामा किया। जहां उन्होंने चिकित्सक पर उपचार करने में लापरवाही का आरोप लगाया।

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी महबूब ने बताया कि उसकी बच्ची इनाया को पेट में समस्या थी, जिसका उपचार कराने के लिए 23 जुलाई को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सक ने ऑपरेशन किया। आरोप है कि इसके बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई और उसने खाना-पीना छोड़ा दिया। इसके बारे में चिकित्सक को बताया गया। चिकित्सक ने बच्ची का उपचार किया, मगर हालत में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को बच्ची को दिल्ली के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर अस्पताल पहुंचे और वहां हंगामा किया। सूचना पर आई पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑपरेशन बेहतर ढंग से किया गया था। बच्ची को बुखार होने पर बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। वहीं पुलिस का कहना है कि बच्ची के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है और शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed