फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   After the attack on Maulvi commotion

मौलवी पर हमले के बाद हंगामा

Mon, 24 Oct 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली Updated Mon, 24 Oct 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
After the attack on Maulvi commotion
मौलवी पर हमले के बाद पूछताछ करती एसपी पूनम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बाइक पर सवार होकर कस्बा छपरौली से रठौड़ा लौट रहे मदरसे के मौलवी को कासिमपुर खेड़ी मार्ग पर युवकों ने मामूली कहासुनी के बाद  पीट दिया। बीच-बचाव के लिए आए दो अन्य युवकों को भी पीटा गया। मौलवी के पक्ष में लोग जमा हो गए। विरोध में हंगामा किया। जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस नेलोगों को शांत किया। 
विज्ञापन


एसपी पूनम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से जानकारी ली। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव है। रविवार को रठौड़ा मदरसे के मौलवी मोहम्मद बिलाल बाइक पर सवार होकर कस्बा छपरौली से गांव रठौड़ा लौट रहे थे।
विज्ञापन


रठौड़ा कासिमपुर खेड़ी मार्ग पर जिम के पास तीन चार युवकों ने उनके घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। मौलवी का आरोप है कि कुछ देर बाद जिम से भी कुछ युवक आए और दोबारा से मारपीट की। इस दौरान पास ही बकरी चरा रहे दो युवकों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। जैसे ही रठौड़ा में मौलवी के साथ मारपीट की सूचना पहुंची तो सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज लोगों ने मार्ग जाम करने की कोशिश की, लेकिन सीओ रमाला अजय शर्मा और सीओ बड़ौत कर्मवीर सिंह ने हस्तक्षेप करके नाराज लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इस बीच पीड़ितों को लेकर पुलिस छपरौली सीएचसी पहुंची। यहां लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए हंगामा किया। 


इस दौरान कई घंटे मामला चलता रहा। सूचना मिलते ही एसपी पूनम भी लोगों के बीच पहुंची और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी पूनम ने कहा जिन लोगों ने मारपीट की है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उधर, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed