फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   After feeding intoxicants to the family, the woman absconded with cash and jewelry

परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर महिला नकदी व जेवर लेकर फरार

Sun, 28 Aug 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
After feeding intoxicants to the family, the woman absconded with cash and jewelry
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में परिवार के सभी सदस्यों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने के बाद महिला घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। इस बारे में शनिवार सुबह पता चलने पर महिला के खिलाफ बागपत कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव का बिजेंद्र दिल्ली के तुगलकाबाद में एक कैंटीन पर नौकरी करता है। उसकी छह महीने पहले ही शादी हुई थी। बिजेंद्र ने बताया कि उसका बड़ा भाई गजेंद्र ट्रक चलाता है जो शुक्रवार को ट्रक पर गया था। जबकि घर में उसके भाई धर्मेंद्र, सुरेंद्र व गजेंद्र की पत्नी सोनी थी। बिजेंद्र के अनुसार उसकी पत्नी ने शुक्रवार शाम को खाने में भाइयों व भाभी को नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिससे परिवार के सदस्य बेहोश हो गए और उसकी पत्नी घर में रखे करीब 70 हजार रुपये व एक लाख रुपये से ज्यादा के जेवर लेकर चली गई। इसकी शिकायत पुलिस में की गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed