फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   after Code of Conduct officers swung into action

आचार संहिता लगते ही हरकत में आए अफसर

Thu, 05 Jan 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 05 Jan 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
after Code of Conduct officers swung into action
बागपत में राष्ट्रवंदना चौक से राजनीतिक हॉर्डिंग हटाते पालिका के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आचार संहिता लगते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। दीवारों पर लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग, पोस्टर उतारे गए। यही नहीं वॉल पेटिंग भी कराई गई। एसडीएम ने कहा कि पूरे जिले में अभियान चलाकर 24 घंटे में प्रचार सामग्री हटा दी जाएगी। निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती होगी।
विज्ञापन


बागपत, खेकड़ा, अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी, बड़ौत और छपरौली में दीवारों और सड़कों किनारे लगी प्रचार सामग्री को उतरवाया गया। बागपत में दिल्ली-यमुनौत्री हाइवे, चमरावल रोड, गौरीपुर मोड़ और मेरठ रोड पर खास अभियान चलाया गया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टर उतरवाए गए हैं।
विज्ञापन


यही नहीं दीवारों पर वॉल पेटिंग शुरू करा दी गई है। चौबीस घंटे में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी दीवारों से पोस्टर हटवा दिए जाएंगे। बिजली के खंभों पर लगे होर्डिंग के लिए पहले बिजली कट करवाई गई, इसके बाद होर्डिंग उतारे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम बड़ौत और खेकड़ा को भी अभियान चलाकर पोस्टर उतारने के लिए कहा गया है। उधर, एसपी अजय शंकर राय के निर्देश पर पुलिस ने कई जगह मार्च किया। छपरौली में आईटीबीपी ने फ्लैग मार्च निकाला।

बड़ौत/खेकड़ा। पुलिस-प्रशासन ने बड़ौत और खेकड़ा में भी पोस्टर, होर्डिंग उतारे। सभी दलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सरकारी भवनों, संपत्ति पर प्रचार सामग्री न लगाएं। ऐसा करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

बुधवार को एसडीएम दीपाली कौशिक, सीओ कर्मवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने नगर पालिका कर्मचारियों के साथ ट्यौढ़ी गांव से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बिजली के खंभों और अन्य स्थलों पर लगे विभिन्न पार्टियों के होर्डिंग व बैनर हटवाए। एसडीएम ने बताया कि यह अभियान रोज चलेगा। कहीं भी प्रचार सामग्री नहीं लगने दी जाएगी।

सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को चिंहित किया जा रहा है और उन्हें मुचलकों में पाबंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी। शस्त्रधारकों को शस्त्र जमा करने को कहा है। खेकड़ा में एसडीएम  रामप्रसाद एवं थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ वाहन लेकर मार्गों पर निकले और व्यापक अभियान चलाकर  हाईवे, नगर के पाठशाला मार्ग, मुख्य चौराहों, रेलवे रोड पर सरकारी, गैर सरकारी भवनों एवं खंभों आदि पर लगे होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटवाए। यहां से इन्हें वाहनों मे भरवाकर थाने ले जाया गया।

दोघट। पुलिस ने चौगामा क्षेत्र के बामनौली, पुसार, दोघट, टीकरी, कान्हड़, दाहा, भड़ल, निरपुड़ा आदि गांवों में लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग उतार दिए हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। एसओ रणवीर यादव का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी पार्टी का होर्डिंग नहीं लगने दिए जाएगा।


अग्रवाल मंडी टटीरी/अमीनगर सराय। नगर पंचायतों के अधिकारियों ने सरकारी भवन और सार्वजनिक स्थानों पर लगे विभिन्न राजनीति पार्टियों के होर्डिंग उतरवाए। यह ही नहीं दीवारों पर पुताई कराई। टटीरी में तहसीलदार जसधीर सिंह यादव ने  मेरठ-बागपत मार्ग, रेलवे फाटक और बिजली के खंभों से बैनर, होर्डिंग, पोस्टर को उतरवाया। कस्बा अमीनगर सराय से भी थाना पुलिस ने होर्डिंग और पोस्टर को उतरवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed