फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   After all, the contractor laid the cable for the electrical connection of the tube well

आखिर ठेकेदार ने नलकूप के विद्युत संयोजन के लिए बिछाई केबल

Wed, 27 Apr 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
After all, the contractor laid the cable for the electrical connection of the tube well
बाजार पुलिस चौकी में बनी ट्यूबवेल को चालू करने के लिए केबिल बिछाने का काम करते कर्मचारी - फोटो : BARAUT
अमर उजाला ने 24 अप्रैल के अंक में प्रकाशित की थी विद्युत निगम की लापरवाही की खबर
विज्ञापन

नलकूप के विद्युत संयोजन के लिए काली सूची में शामिल फर्म को दिया था ठेका
नगरपालिका और ऊर्जा निगम के कई नोटिस के बावजूद डेढ़ साल से कार्य लटका हुआ था
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। डेढ़ साल तक मनमानी करने के बाद आखिरकार ठेकेदार ने बड़ौत नगर स्थित नलकूप के विद्युत संयोजन के लिए केबल बिछा ही दी। विद्युत निगम की इस लापरवाही को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें नलकूप के विद्युत संयोजन के लिए काली सूची में शामिल फर्म को ठेका देने और नगर पालिका की ओर से धनराशि जमा करने के बावजूद लगातार की जा रही मनमानी का मामला उजागर किया था। अब जल्द ही नलकूप संचालित हो जाएगा, जिसे लोगों को राहत मिलेगी।
दरअसल, नगर पालिका ने वर्ष 2021 में बड़ौत नगर स्थित एक नलकूप के विद्युत संयोजन के लिए ऊर्जा निगम में आवेदन किया था। इसके बाद ऊर्जा निगम ने इस्टीमेट तैयार कर पालिका को भेजा और धनराशि जमा होने के बाद ही विद्युत संयोजन कराने की शर्त रखी। इसके बाद पालिका ने पांच जनवरी 2021 को ऊर्जा निगम को विद्युत संयोजन के लिए 11 लाख 46 हजार 773 का भुगतान कर दिया। इस पर ऊर्जा निगम ने बिना जांच किए शामली जनपद की काली सूची में शामिल फर्म को नलकूप के विद्युत संयोजन की जिम्मेदारी सौंप दी और तकरीबन दो से ढाई लाख की सामग्री भी दी। इसके बावजूद नलकूप का विद्युत संयोजन नहीं हो सका। इसके लिए पालिका ने रिमांडर भेजा तो ऊर्जा निगम ने अतिरिक्त चार्ज की बात कहकर पालिका से भुगतान करने को कहा। इसके बाद पालिका ने सात मार्च 2022 को 2 लाख 17 हजार 164 रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बावजूद विद्युत संयोजन नहीं हो सक्रा। नलकूप चालू न होने से नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस समस्या को 24 अप्रैल के अंक में ‘ऊर्जा निगम ने काली सूची में दर्ज फर्म को दिया ठेका’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इससे ऊर्जा निगम सहित ठेकेदार में हड़कंप मच गया। इसका असर यह हुआ कि 26 अप्रैल की रात को ठेकेदार ने नलकूप के विद्युत संयोजन के लिए लाइन बिछा दी। बुधवार को भी कार्य जा रही है। निगम अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही कार्य पूरा कर नलकूप संचालित कर दिया जाएगा। उधर, नगरवासियों ने इस समस्या के समाधान के लिए अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूप के विद्युत संयोजन के लिए ठेकेदार ने केबिल बिछा दिया है, जल्द ही नलकूप को संचालित किया जाएगा। - राजेश कुमार, एक्सईएन द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed