{"_id":"61784a95a80a3c4a7461bfa8","slug":"after-a-long-wait-emergency-services-started-at-khekra-chc-kahkra-news-mrt562416233","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे इंतजार के बाद खेकड़ा सीएचसी पर आपातकालीन सेवाएं शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे इंतजार के बाद खेकड़ा सीएचसी पर आपातकालीन सेवाएं शुरु
विज्ञापन
खेकड़ा सीएचसी पर आपातकालीन सेवा शुरू कराने पहुंचे एसीएमओ डा भुजबीर व अन्य अधिकारी
- फोटो : KAHKRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा सीएचसी के कोविड अस्पताल बन जाने से डेढ़ वर्ष से बंदी थी आपातकालीन सेवा
मरीजों को 15 किलोमीटर का सफर तय कर बागपत जिला अस्पताल जाना पड़ता था
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। खेकड़ा सीएचसी के कोविड अस्पताल बन जाने के कारण करीब डेढ़ वर्ष से आपात सेवाएं बंद पड़ी थी। इससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार से सीएचसी पर आपातकालीन सेवाएं शुरू हो गई। सीएमओ के निर्देशों के अनुपालन में अब सीएचसी 24 घंटे चिकित्सा सेवा मिलेेगी।
खेकड़ा सीएचसी पर मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी गई थी। मरीजों को 15 किलोमीटर का सफर तय कर बागपत जिला अस्पताल जाना पड़ता था। रात में किसी मरीज को समस्या आ जाएं तो उन्हें मजबूरन निजी अस्पतालों में ही जाना पड़ता था। ग्राम प्रधान संगठन के आदेश कुमार, डॉ. जाकिर खान, गजेंद्र त्यागी, राजकुमार जैकी, संजीव कुमार, राजकुमार ने जिलाधिकारी राजकमल यादव से तत्काल इमरजेंसी सेवा शुरू कराने की मांग की थी। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने भी सीएचसी का औचक निरीक्षण किया और खामियों को दूर करने के साथ ही 24 घंटे आपातकालीन सेवाओं को शुरू करने के सीएचसी अधीक्षक डा ताहिर को निर्देश दिए थे। मंगलवार को एसीएमओ डा. भुजवीर सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. गजेंद्र सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार की टीम खेकड़ा सीएचसी पहुंची। डॉ. ताहिर ने बताया कि आपात सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई है। एंटी रेबीज के इंजेक्शन भी यहीं पर लगाए जा रहे है। अब 24 घंटे इमरजेंसी सेवा चिकित्सक की मौजूदगी यहां रहेगी। कोर्ट में जाने वाले मुजरिमों के मेडिकल, झगडे़ फसाद में होने वाले प्राथमिक उपचार भी अब यही पर होंगे। दीपावली के बाद 24 घंटे प्रसव सेवा भी शुरू कराई जाएगी।
रटौल गांव में लगाया स्वास्थ्य शिविर
चांदीनगर। डेंगू और बुखार के चलते मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रटौल गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर दवाई वितरित की। शिविर में करीब 45 मरीजों ने अपना इलाज कराया। इस दौरान सभी को डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। कैंप में डॉ मीना, डॉ मिंटू सिंह आदि मौजूद रहे।