फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Advocates will boycott SDM, Tehsildar court

एसडीएम, तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता

Fri, 05 Aug 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Advocates will boycott SDM, Tehsildar court
बागपत। रेवेन्यू बार एसोसिएशन बागपत तहसील के अधिवक्ताओं की शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें नायब तहसीलदार पर अध्यक्ष के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया। इसके विरोध में नौ अगस्त तक तहसील अधिकारियों की कोर्ट का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में वकीलों ने कहा कि एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट गजेंद्र सिंह बली के साथ नायब तहसीलदार ने अभद्रता की। अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। नौ अगस्त तक एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार की कोर्ट का बहिष्कार करने के लिए कहा गया। इसके साथ ही 10 अगस्त को जिला बार एसोसिएशन व पउप्र बार एसोसिएशन से बातचीत करके आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। अध्यक्षता गजेंद्र सिंह बली व संचालन गौरव कुमार ने किया। इस दौरान नगेश कुमार, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, ब्रजपाल सिंह, महीपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed