{"_id":"5d94f5d28ebc3e93a553e15d","slug":"advocates-meeting-in-the-zahid-massacre-today-baghpat-news-mrt446493413","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता जाहिद हत्याकांड में पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता जाहिद हत्याकांड में पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन
अधिवक्ता जाहिद हत्याकांड में अधिवक्ताओं की बैठक आज
बागपत। पलड़ा गांव के अधिवक्ता जाहिद की हत्या के मामलेे में पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। दो दिन बाद भी घटना का खुलासा नहीं होने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। बृहस्पतिवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बैठक होगी। जिसमें आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
पलड़ा गांव के अधिवक्ता जाहिद की सोमवार शाम पुसार-पलड़ा मार्ग पर कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के समय अधिवक्ता बागपत कचहरी से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा पाई। पुलिस ने मेरठ, मुजफ्फरनगर में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
वहीं, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों में घटना का खुलासा नहीं होने पर आक्रोश पनप रहा है। एसोसिएशन के महामंत्री आजाद सिंह धामा ने बताया कि पुलिस को दो दिन का समय दिया है, जो बुधवार को पूरा हो गया है। बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं की बैठक होगी। इसमें आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। अधिवक्ता सड़कों पर उतरकर भी आंदोलन कर सकते हैं। इस संबंध में एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें जांच में लगी हुई हैं। कई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली हैं। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।