फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Advocate lawsuits effectively: DM

प्रभावी तरीके से करें मुकदमों की पैरवी: डीएम

Fri, 08 Jan 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Advocate lawsuits effectively: DM
बागपत। डीएम गौतम ने पुलिस लाइन सभागार में कानून व्यवस्था व अभियोजन की समीक्षा बैठक में मुकदमों की पैरवी प्रभावी तरीके से करने व महिलाओं व बालिकाओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने अभियोजन विभाग के अधिकारियों को महिलाओं से संबंधित मुकदमे जैसे हत्या, अपहरण, बलात्कार जैसी घटनाओं का चार्ट अलग-अलग बनाने व सम्मन जारी होने वाले व्यक्ति का नाम अभियोजन कार्यालय के एक अलग रजिस्टार में नाम दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा पब्लिक के गवाह पर फोकस करने व जिले की सीमाओं पर किसी भी तरह अवैध खनन नहीं होने दिए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा, एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार व थाना अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed