{"_id":"62b75092e75121150709189d","slug":"advocate-consumed-poison-during-administration-action-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat Big News: जमीन की पैमाइश करने गई टीम के सामने अधिवक्ता ने खाया जहर, जानें- ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat Big News: जमीन की पैमाइश करने गई टीम के सामने अधिवक्ता ने खाया जहर, जानें- ये है पूरा मामला
Sun, 26 Jun 2022 01:33 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:33 AM IST
सार
अधिवक्ता ने तहसील प्रशासन की टीम के सामने ही जहर खा लिया। जहर खाने से वकील की हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत जनपद में बड़ौत के शिकोहपुर गांव में शनिवार शाम पेयजल टंकी के लिए प्रस्तावित जमीन की पैमाइश कर रही तहसील प्रशासन की टीम पर अधिवक्ता सत्यप्रिय तोमर ने ग्राम प्रधान से मिलकर गलत पैमाइश करने का आरोप लगाया और जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अधिवक्ता के परिजनों का कहना है कि जिस जमीन पर पैमाइश की गई, वह उनकी है और उन्होंने वर्ष 1992 में गांव के ही अजब सिंह से 600 गज जमीन खरीदी थी। उनके पास सभी अभिलेख हैं। अधिवक्ता बार-बार अभिलेखों को देखने के लिए कह रहे थे और इसे लेकर उन्होंने हंगामा भी किया, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। उन्होंने डीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मोहब्बत का खौफनाक अंत: होटल में झगड़ा, फिर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, नदी में दबाया था शव, अब प्रेमी ने उगला पूरा राज
विज्ञापन
तहसीलदार प्रसन्न कश्यप का कहना है कि डीएम के आदेश पर बंजर भूमि से अवैध कब्जा हटवाने गए थे। जिस जगह पर कब्जा है, वहां पर पेयजल टंकी बनने का प्रस्ताव पारित है। कुछ लोगों ने पैमाइश में बाधा डालने का प्रयास किया। पैमाइश सही हुई है।