फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Adopt the ideology of Arya Samaj

आर्य समाज की विचारधारा अपनाएं

Mon, 26 Sep 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 26 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
बिनौली। आर्य समाज मंदिर, फजलपुर सुंदर नगर में चल रहे आर्य समाज के 92वें वार्षिकोत्सव का रविवार को धूमधाम से समापन हो गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने आर्य समाज की वैदिक विचार धारा को अपनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


समापन अवसर पर मंदिर परिसर मेें यज्ञ हुई। इसमें लोगों ने  आहुति दी। इसके बाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज तेडा और शांतिदेवी कन्या इंटर कॉलेज फजलपुर सुंदर की छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। समारोह के मुख्य अतिथि नरेंद्र तोमर उद्यमी दिल्ली रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्वामी यज्ञमुनि वानप्रस्ती, अंज्ञीनेश मुनि, स्वामी सत्यवेश, विमेल किशोर आर्य वैदिक प्रवक्ता, ओमपाल शास्त्री व आचार्य गजराज सिंह ने ग्रामीणों से महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही शराब, नशाखोरी से समाज को बचाने को संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया। इसकी अध्यक्षता मास्टर रमेश ने की। संचालन मास्टर विनोद कुमार ने किया। समापन अवसर पर अशोक आर्य, डॉ. ईश्वर सिंह आर्य, मास्टर विजय सिंह, नरेश वर्मा, इंद्रपाल, संजय, मास्टर रमेश आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed