{"_id":"57bb44314f1c1b6138d4f394","slug":"administration-s-ban-on-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों पर प्रशासन की पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों पर प्रशासन की पाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
सेना के अधिकारियों से शिकायत करते अमरोहा के अभ्यर्थी।
- फोटो : amar ujala
शामली और बागपत जनपद की तीन दिन तक चलने वाली सेना भर्ती में अभ्यर्थियों के साथ अभिभावकों के पहुंचने की संभावना है, लेकिन प्रशासन ने भर्ती स्थल के आसपास अभिभावकों पर पाबंदी लगा दी है। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने कहा अभ्यर्थी के अलावा किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी, इसके लिए चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
शामली जनपद की सेना भर्ती 24 और बागपत के अभ्यर्थियों की सेना भर्ती 25 और 26 अगस्त को होगी। प्रशासन को अंदेशा है कि इन तीन दिन में स्थानीय अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी रैली स्थल के आसपास पहुंच सकते हैं।
इसके लिए प्रशासन पहले ही मोर्चा बंदी कर चुका है। सोमवार को डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने बताया रैली स्थल के आसपास अभिभावकों की प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। मकानों और दुकानों पर किसी को पहुंचने की छूट नहीं दी जाएगी। बावली रोड पर पुलिस का खास पहरा रहेगा।
विज्ञापन
इस बाबत प्रशासन ने प्लान लागू कर दिया । रूट भी डायवर्ट रहेगा। दौड़ पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों के शहर से बाहर जाने तक पुलिस कड़ी नजर रखेगी। एसपी पूनम का कहना है कि व्यवस्था बेहतर रहे, इसके लिए यह किया गया है।
सेना से भी मांगा सहयोग
बड़ौत। भर्ती स्थल के बाहर पुलिस के साथ कई प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों के साथ सेना के जवान भी तैनात रहेंगे। एसपी ने बताया सेना के अधिकारियों से बात हो गई है। जवान भी कई प्वाइंट पर तैनात रहकर लोगों को स्थल के आसपास जाने से रोकेंगे।