फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ADM returned from Maha Kumbh: busy preparing the investigation report of Baraut accident

महाकुंभ से लौटे एडीएम: बड़ौत हादसे की जांच रिपोर्ट बनाने में जुटे, अब तक सामने आई ये वजह

Wed, 05 Mar 2025 10:16 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 05 Mar 2025 10:16 AM IST
सार

बड़ौत में निर्वाण महोत्सव हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच समिति में शामिल एडीएम सुभाष सिंह अब जल्द ही रिपोर्ट बनाकर डीएम को साैंपेंगे। बता दें कि हादसे में नाै श्रद्धालुओं की माैत हो गई थी जबकि कई घायल हुए थे।

विज्ञापन
ADM returned from Maha Kumbh: busy preparing the investigation report of Baraut accident
बड़ाैत हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में निर्वाण महोत्सव हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच समिति में शामिल एडीएम सुभाष सिंह महाकुंभ से लौट आए हैं और अब जांच रिपोर्ट बनानी शुरू कर दी गई है। मजिस्ट्रेटी जांच में जहां बल्लियों को ड्रम में मिट्टी डालकर खड़ी करने के कारण हादसा होने की बात कही गई है, वहीं इसके लिए कई लोगों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। समिति के रिपोर्ट सौंपने के बाद इसमें आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


दिगंबर जैन काॅलेज के मैदान में मानस्तंभ के ऊपर तक पहुंचने के लिए बांस व बल्लियों से बनाया गया 65 फीट ऊंचा व 117 फीट लंबा मचान 28 जनवरी की सुबह टूट गया था। यह हादसा तब हुआ था, जब भगवान आदिनाथ को मोक्ष कल्याणक का लड्डू चढ़ाने के लिए मचान पर एक साथ सैंकड़ों श्रद्धालु चढ़ गए थे। इसमें नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 70 श्रद्धालुओं से ज्यादा घायल हो गए थे।
विज्ञापन

 

ADM returned from Maha Kumbh: busy preparing the investigation report of Baraut accident
बड़ाैत हादसा - फोटो : अमर उजाला
डीएम स्मिता लाल ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच बैठाई थी। इसके लिए बनाई गई समिति में एडीएम सुभाष सिंह, एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह, लोनिवि के एक्सईएन, अग्निशमन विभाग समेत अन्य अधिकारी शामिल किए गए। इसमें एडीएम सुभाष सिंह व एएसपी एनपी सिंह ने पहले आयोजकों व हादसे के पीड़ितों के बयान लिए।

इसके बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं बन सकी, जबकि मजिस्ट्रेटी जांच की रिपोर्ट एक सप्ताह में देने के लिए कहा गया था। समिति के मुख्य सदस्य एडीएम सुभाष सिंह की ड्यूटी महाकुंभ में लगी तो वह वहां चले गए। इस कारण जांच रिपोर्ट अटक गई थी और घटना के सवा महीने बीतने के बाद भी रिपोर्ट नहीं दी जा सकी है। अब एडीएम सुभाष सिंह ने महाकुंभ से सोमवार को लौटते ही रिपोर्ट बनाने का कार्य शुरू करा दिया। इस तरह जल्द ही मजिस्ट्रेटी जांच डीएम को सौंपी जा सकती है।

ADM returned from Maha Kumbh: busy preparing the investigation report of Baraut accident
बड़ाैत हादसा - फोटो : अमर उजाला

बल्लियां ठीक नहीं लगने व कई लोगों की लापरवाही से हुआ हादसा
मजिस्ट्रेटी जांच में अभी तक सामने आया है कि मचान को रोकने के लिए बल्लियां ठीक से नहीं लगाने के कारण वह गिर गया और इससे हादसा हो गया। वहां कुछ बल्लियां गीली मिट्टी में लगा दी गईं तो कुछ ड्रम में मिट्टी भरकर उसमें खड़ी कर दी गईं। इस तरह से वहां लापरवाही की गई थी। इसमें लापरवाही भी केवल एक ठेकेदार की नहीं है, बल्कि अन्य कई लोगों की लापरवाही सामने आई है। इन सभी पर शिकंजा कसा जा सकता है।

निर्वाण महोत्सव हादसे की जांच रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है जो जल्द ही सौंप दी जाएगी। इसमें किसकी लापरवाही है, यह समिति में शामिल सभी सदस्यों की पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद ही साफ किया जाएगा। -सुभाष सिंह, एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed