फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ADG did not find a women's help desk in Cottonseed

महिला पुलिस चौकी पर रिकार्ड पूरा मिलने पर महिला सब-इंस्पेक्टर की सराहना की

Sat, 22 May 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
ADG did not find a women's help desk in Cottonseed
बड़ौत/बिनौली। अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल शनिवार को कोतवाली बड़ौत व बिनौली थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कोतवाली स्थित महिला पुलिस चौकी पर विभागीय रिकार्ड पूरा मिलने पर महिला सब-इंस्पेक्टर की सराहना की। वहीं, बिनौली थाने पर महिला हेल्प डेस्क लगी न होने व रजिस्टर देरी से दिखाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल निरीक्षण के लिए कोतवाली बड़ौत पहुंचे तो पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कोतवाल अजय शर्मा से दर्ज मुकदमों के संबंध में जानकारी ली। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि पारदर्शिता के साथ कोतवाली में दर्ज मुकदमों का निस्तारण किया जा रहा है। इसके उपरांत उन्होंने कोतवाली स्थित महिला पुलिस चौकी का निरीक्षण किया और विभागीय रिकार्ड की जांच की तो महिला सब इंस्पेक्टर रूबी उपाध्याय की सराहना की। इससे पूर्व एडीजी बिनौली थाने पहुंचे और कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर महिला आरक्षी सुनीता से जानकारी ली। कोरोना हेल्प डेस्क पर अपनी जांच भी कराई। उन्होंने प्रतिदिन पुलिसकर्मियों की जांच व कोविड वैक्सीन लगी होने व न होने की जानकारी रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाई गई मुहिम महिला हेल्प डेस्क थाने में लगी नहीं मिली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को महिला शिकायत संबंधित रजिस्टर दिखाने के निर्देश दिए 20 मिनट बाद पुलिसकर्मी उन्हें रजिस्टर दिखा पाए। जिसमें सभी पुरानी शिकायतें अंकित थीं। इस माह की एक भी शिकायत अंकित नहीं हुई। इस पर उन्होंने एसपी अभिषेक सिंह, सीओ अनुज मिश्रा, इंस्पेक्टर देवेश सिंह से नाराजगी जताई और प्रतिदिन महिला हेल्प डेस्क लगाकर रजिस्टर में महिलाओं की शिकायत अंकित कर निस्तारण करने का विवरण चस्पा करने के निर्देश देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed