फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Additional director knows the condition of corona investigation

अपर निदेशक ने जाना कोरोना जांच का हाल

Sun, 29 Nov 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Additional director knows the condition of corona investigation
बागपत विकास भवन में स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेती अपर निदेशक रेनू गुप्ता - फोटो : BAGHPAT
जिला अस्पताल व कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण
विज्ञापन

अधिकारियों को दिए कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अपर निदेशक मेरठ मंडल डॉ रेणू गुप्ता ने रविवार को जिला अस्पताल व कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। एक सप्ताह में जिले में संक्रमण के कारण हुई मौतों के बारे में भी जानकारी ली।

बागपत पहुंची अपर निदेशक डॉ रेणू गुप्ता ने रविवार को कोविड-19 कंट्रोल कमांड रूम का निरीक्षण कर उपस्थित चिकित्सकों से कोविड़ संक्रमितों के बारे में जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर जिले में चल रही कोरोना की जांच के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक सैंपलिंग करने, कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के अलावा जिले में संचालित कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं व संक्रमित मिलने वाले लोगों को प्रोटोकॉल के आधार पर अस्पताल में भर्ती कराने व इलाज करने के निर्देश दिए। शासन द्वारा नामित जनपदीय नोडल एसीएमओ डॉ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने जिले में पिछले एक सप्ताह में संक्रमण से हुई मौतों के बारे में भी जानकारी ली। मृतकों के परिजनों से वार्ता की। निरीक्षण में सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत व अखिलेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed