{"_id":"64ea45d2cc3f7c8ee5023ba7","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-do-not-show-the-broadcast-of-chandrayaan-3s-landing-baghpat-news-c-14-1-mrt1009-313943-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चंद्रयान-3 की लैंडिंग का प्रसारण न दिखाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चंद्रयान-3 की लैंडिंग का प्रसारण न दिखाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बागपत। चंद्रयान-3 की लैंडिंग का प्रसारण छात्रों को न दिखाने वाले प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बीएसए ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापको को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का प्रसारण छात्रों को दिखाने की फोटोग्राफ और वीडियो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग हुई थी। शासन से सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाने के निर्देश दिए थे। कुछ स्कूलों में आदेशों के बावजूद छात्रों को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का प्रसारण न दिखाने की सूचना मिल रही है। जिस पर ऐसे विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जा रही है। बीएसए ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण छात्र-छात्राओं को दिखाने की फोटोग्राफ और वीडियो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। निर्देशों का पालन न करने वाले प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीएसए आकांक्षा रावत ने बताया कि प्रधानाध्यपकों को चंद्रयान-3 के प्रसारण की फोटो और वीडियो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।