फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Action will be taken against the bank manager for delay in lending: DM

लोन देने में देरी करने पर बैंक प्रबंधक पर होगी कार्रवाई: डीएम

Fri, 18 Dec 2020 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the bank manager for delay in lending: DM
डीएम व एसपी ने शुक्रवार को पोटेंशियल लिंक्ड क्रेडिट प्लान के तहत ऋण आंकलन पुस्तिका का विमोचन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम व एसपी अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को पोटेंशियल लिंक्ड क्रेडिट प्लान के 4046 करोड़ प्राथमिक क्षेत्र ऋण आंकलन पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ देने व लोन लेने वाले पात्र लोगों को अनावश्यक रूप से बैंक में चक्कर ना लगवाने के निर्देश दिए। एसपी अभिषेक सिंह ने सचेत और पुलिस के संपर्क में रहने के निर्देश दिए।
डीएम ने बैंक अधिकारियों को लंबित फाइलों का त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश दिए। निस्तारण न करने पर कठोर और दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के लोन देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए फाइलों का निस्तारण न करने वालें बैंक अधिकारियों को चिह्ति करने के निर्देश दिए। डीएम ने पोर्टल पर लंबित एप्लीकेशन को शीघ्र अपडेट करने और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जिला एक उत्पाद योजनाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने 2021-22 पोटेंशियल लिंक्ड क्रेडिट प्लान के 4046 करोड़ प्राथमिक क्षेत्र ऋण आंकलन पुस्तिका का विमोचन किया, जो पिछले वर्ष के सापेक्ष 3.74 प्रतिशत अधिक है। इसमें कृषि के क्षेत्र में व अन्य प्राथमिक क्षेत्रों में बैंकों द्वारा लोन दिए जाने के आंकड़ों का आकलन किया गया है। एसपी अभिषेक सिंह बैंकों में सतर्कता बरतने व सुरक्षा व्यवस्था संबधित सुझाव व समस्या के लिए संबंधित थानाध्यक्ष या अपर पुलिस अधीक्षक को बताने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकर्स को पुलिस के संपर्क में रहने व अलार्म की व्यवस्था सक्रिय करने के साथ सीसीटीवी कैमरे निरंतर क्रियाशील करने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ हुबलाल, लीड बैंक मैनेजर प्रदीप थोरथ, जिला विकास प्रबंधक शोमीर पुरी सहित सभी बैंकर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रचार प्रसार वाहन को कलक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन जिले के गांव-गांव में जाकर लोगों को फसल बीमा योजना के बारे में जागरूक कर फसल बीमा योजना के लाभ के बारे में जानकारी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed