फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Action on violators of the Corona Guide Line

कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

Sun, 29 Nov 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Action on violators of the Corona Guide Line
पुलिस ने 512 चालान कर वसूला 54 हजार का जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना गाइड लाइन और यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रविवार को पुलिस ने कार्रवाई की। जिले की सीमाओं के अलावा मुख्य मार्गों, चौराहों व बाजारों में चेकिंग अभियान चलाकर 512 चालान कर 53 हजार आठ सौ रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।

पुलिस ने रविवार को डूंडाहेडा चेकपोस्ट, निवाड़ा चेकपोस्ट, बरनावा चेकपोस्ट, ककड़ीपुर चेकपोस्ट के अलावा जिले के मुख्य मार्गों, चौराहों व बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली पुलिस ने रविवार को नगर के शौकत मार्केट, होलिका चौक, बड़ा बाजार, गांधी बाजार, पांडव रोड, यमुना रोड व सर्राफा बाजार में चेकिंग अभियान चलाकर मास्क का प्रयोग न करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चालान किए। इसके अलावा पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। रविवार को जिले भर में मास्क का प्रयोग न करने पर 357 चालान कर 46 हजार आठ सौ रुपये व यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर 155 चालान कर सात हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed