{"_id":"6711163fe984ac2111074fa5","slug":"action-for-land-acquisition-for-international-yoga-and-health-centre-has-begun-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-120220-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र के लिए जमीन अधिग्रहण की शुरू हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र के लिए जमीन अधिग्रहण की शुरू हुई कार्रवाई
Fri, 18 Oct 2024 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
बागपत। पुरामहादेव के पास हरियाखेड़ा के जंगल में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र का निर्माण करने के लिए जमीन अधिग्रहण करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। जमीन अधिग्रहण करने के लिए पर्यटन विभाग ने नोटिस जारी कर दिए है। केंद्र बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का विकास तेजी से होगा।
हरियाखेड़ा गांव के जंगल में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र का निर्माण किया जाना है। केंद्र के लिए करीब 87 हेक्टेयर जमीन की जरूरत पड़ेगी। केंद्र का निर्माण होने से जिले को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी और धार्मिक व सांस्कृतिक रूप से जिला विकसित होगा। इसके लिए शासन से हरी झंडी मिलने के बाद पर्यटन विभाग व प्रशासन ने भी जमीन अधिग्रहण करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पर्यटन विभाग ने किसानों को भूमि अधिग्रहण के नोटिस जारी कर दिए हैं। एडीएम पंकज वर्मा ने बताया कि जल्द ही जमीन अधिग्रहण करने के बाद केंद्र का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
- पुरामहादेव को मिलेगी नई पहचान
आरोग्य केंद्र का निर्माण होने के बाद पुरामहादेव गांव को एक नई पहचान मिलेगी और इससे जिले का विकास भी होगा। क्षेत्र के विकास की दर में वृद्धि आएगी। रोजगार और उद्यमिता को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। खासकर दिल्ली के नजदीक होने का लाभ भी क्षेत्र को मिलेगा। युवाओं को भी नए रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
- पर्यटन हब बनेगा पुरामहादेव, विदेशी भी आएंगे
अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र बनने के बाद पुरामहादेव गांव पर्यटक हब बन जाएगा। यहां देश के अलावा विदेशों से भी पर्यटक पहुंचेंगे। जिससे गांव की अलग पहचान बनेगी। केंद्र का निर्माण होने से न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बागपत में योग एवं आरोग्य जैसे स्वास्थ्य पर्यटन के नए आयाम खुलेंगे।
- गांव हेरिटेज श्रेणी में जीत चुका है खिताब
पुरा महादेव गांव जो अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। हाल ही में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा हेरिटेज श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ गांव का खिताब जीत चुका है। पुरस्कार मिलने के बाद गांव की देश में पहचान बढ़ी है।