{"_id":"6307b310ba3ce8589a15d5e5","slug":"accused-of-releasing-the-accused-of-assault-on-the-police-baraut-news-mrt602460816","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमले के आरोपी को छोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हमले के आरोपी को छोड़ने का आरोप
विज्ञापन
बड़ौत। मलकपुर गांव की एक महिला ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पैसे लेकर छोड़ने का आरोप लगाया। महिला ने जांच कर कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता मीनाक्षी खेड़ा इस्लामपुर गांव की रहने वाली है। उसने बताया कि तीन साल पहले मलकपुर गांव के एक फौजी के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुर, जेठ, जेठानी, पति आए दिन मारपीट करने लगे थे। पिछले बृहस्पतिवार की रात तीनों ने मीनाक्षी को बंधक बनाकर जान से मारने का प्रयास किया था। किसी तरह मीनाक्षी ने 112 पर फोन किया था, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर मीनाक्षी को बंधनमुक्त कराया था।
इस मामले में महिला के मायके वालों ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन भी किया था। जिसके बाद पति, ससुर, जेठ, जेठानी सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया था। पीड़िता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कोतवाली पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोपी पति को रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाया। उसने एसपी से जांच कर कार्रवाई की मांग की। उधर, सीओ युवराज सिंह ने मामले की जांच कराने की बात कही।