{"_id":"578689a54f1c1b081b13eba3","slug":"accused-of-land-grabbing-in-baraut","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन कब्जाने का आरोप लगाकर धरना-प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन कब्जाने का आरोप लगाकर धरना-प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम से वार्ता करते विधायक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के खेकड़ा के ग्राम गौना में पट्टे की जमीन पर काबिज लोगों की भूमि पर फसल जोतकर कुछ लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया। बसपा के बड़ौत विधायक के साथ खेकड़ा तहसील में पहुंचे पीड़ितों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। एसडीएम ने निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
बुधवार को क्षेत्र के ग्राम गौना के सैकड़ों लोग वाहनों में सवार होकर खेकड़ा तहसील में पूर्व प्रधान गजराज सिंह के नेतृत्व में दोपहर करीब बारह बजे पहुंचे। वहां उन्होंने गांव के कुछ लोग 40 वर्ष पूर्व एक दर्जन से अधिक लोगों को आवंटित पट्टों की भूमि पर दबंगों द्वारा फसल जोत कब्जा करने का आरोप लगाया। करीब एक घंटे बाद धरनारत पीड़ितों के बीच बड़ौत के बसपा विधायक लोकेश दीक्षित भी पहुंचे।
उन्होंने कहा गांव गौना के पट्टा धारक दलितों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहें उन्हें इसके लिये पीड़ितों को साथ लेकर लड़ाई क्यों न लड़नी पडे़ । पट्टा धारकों ने उन्हें बताया उन्हें रात्रि में जागकर पट्टे की भूमि पर खड़ी अपनी फसलों की निगरानी करनी पड़ती है। अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं। इसके बाद विधायक लोकेश दीक्षित ग्रामीणों के साथ उपजिलाधिकारी से मिलने उनके आफिस पहुंचे।
विज्ञापन
जहां उन्होंने पटटा धारकों की बात एसडीएम के समक्ष रखी। उपजिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया पट्टे की भूमि के आरोप प्रत्यारोप के चलते टीम भेजकर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसमें पूर्व प्रधान गजराज सिंह, सुभाष, शिवकुमार, अजय, मंगत सिंह, मामराज, कपिल, रामदास आदि रहे।