{"_id":"5ffc9bc98ebc3e2f846455df","slug":"accused-of-fake-encounter-on-police-protest-baraut-news-mrt5199163152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप, प्रदर्शन
विज्ञापन
बड़ौत। बावली रेलवे अंडरपास के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश के परिजनों ने सोमवार को कोतवाली पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया।
कोतवाली पर पहुंचे लोगों ने बताया कि जिस युवक को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर बदमाश दर्शाया है, वह बड़ौत के एक कॉलेज में डी-फार्मा का प्रथम वर्ष का छात्र अब्दुल कादिर है। तीन दिन पूर्व वह घर से लापता हो गया था, जिसकी सूचना कोतवाली पर भी दी गयी थी, लेकिन पुलिस ने उसका पता लगाने की बजाय उसे मुठभेड़ में गोली मारकर घायल करके बदमाश घोषित कर दिया।
पुलिस की यह मनमानी बर्दास्त नहीं होगी। उन्होंने इस प्रकरण की जांच करने की मांग की। उधर एसएसआई धुरेन्द्र सिंह ने बताया कि जिस बदमाश अब्दुल कादिर को मुठभेड़ में पकड़ा है, वह नगर के दो व्यापारियों से फोन पर सुनील राठी का नाम लेकर रंगदारी मांग चुका है और एक-दो लोगों से लूट भी की है। यदि परिजनों को संदेह है तो उन व्यापारियों से जाकर मिलें जिनसे रंगदारी मांगी गयी है। प्रदर्शन व मांग करने वालों में तानिश, वसीम, कादिर, नासिर, यूनुस, अरशद, शमशाद आदि रहे।