{"_id":"66ce434269ef5ecb7100e976","slug":"accused-of-attacking-national-kabaddi-player-arrested-baghpat-news-c-28-1-bag1001-117291-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेशनल कबड्डी खिलाड़ी पर हमले के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेशनल कबड्डी खिलाड़ी पर हमले के आरोपी गिरफ्तार
Wed, 28 Aug 2024 02:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली में 27 मई को खेड़की के रहने वाले श्रवण कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। श्रवण कुमार ने कहा था कि उसका बेटा निशांत शर्मा नेशनल कबड्डी खिलाड़ी है, जो पड़ोसी आकाश के साथ रुपये लेने टटीरी जा रहा था।
आरोप लगाया कि उसके बेटे के इंस्टाग्राम पर एक अज्ञात लड़की ने मैसेज भेजकर लधवाड़ी के मंदिर पर मिलने के लिए बुलाया। तभी निशांत और आकाश के साथ गौरव भी मंदिर पर पहुंच गया। वहां घात लगाकर खड़े आकाश नैन उर्फ गट्टू, अर्जुन नैन, आशीष पहलवान निवासी सरूरपुरकलां, सुनील पाशा निवासी मलकपुर, आकाश निवासी बाघू और आठ दस अज्ञात युवक लाठी डंडे और तमंचे लेकर खड़े मिले। जिन्होंने निशांत को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस जांच में प्रकाश में आए शिवम निवासी बागपत, फिरोज निवासी हमीदाबाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि मुकदमे में फरार आरोपी सलमान निवासी हिलवाड़ी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।