फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused of asking for money in the name of post mortem

पोस्टमार्टम के नाम पर रुपये मांगने का आरोप

Sun, 26 Jul 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of asking for money in the name of post mortem
दोघट(बागपत)। निरपुड़ा के ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने चिकित्सकों पर पोस्टमार्टम करने के एवज में रुपये मांगने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान के बेटे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर चिकित्सकों की शिकायत की है।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव के छोटू पुत्र सोमदत्त शर्मा ने शनिवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को युवक का पोस्टमार्टम होना था। युवक के पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों व स्वास्थ कर्मियों के बीच विवाद हो गया। ग्राम प्रधान व परिजनों ने चिकित्सकों पर युवक का पोस्टमार्टम करने के लिए आठ हजार सात सौ रुपये की मांग करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप है कि पोस्टमार्टम न होने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर 55 सौ रुपए चिकित्सकों को दिए, तब जाकर युवक का पोस्टमार्टम हुआ। इस संबंध में ग्राम प्रधान के बेटे निश्चय राणा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर चिकित्सकों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. बीएल कुशवाह का कहना है कि वह सुबह से ही अस्पताल में है। पोस्टमार्टम हाउस में किसी भी प्रकार का कोई हंगामा नहीं हुआ है। आरोप बेबुनियाद लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed