{"_id":"5a74c3d14f1c1bb2208b6e37","slug":"accurate-targeting-daughters-of-rathoda","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचूक निशाने साध रहीं रठौड़ा की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचूक निशाने साध रहीं रठौड़ा की बेटियां
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
निशाना लगाती होशियारी देवी गर्ल्स इंटर काॅलेज की छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशानेबाजी में अब सिर्फ जौहड़ी ही नहीं बल्कि रठौड़ा गांव की बेटियां भी अपने खेल की चमक बिखेरने लगी हैं। होशियारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में बनवाई गई शूटिंग रेंज में अभ्यास कर यहां की खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार रहीं है। ये राष्ट्रीय स्तर पर अब तक कई पदक जीत चुकी हैं।
केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना ‘खेलो इंडिया’ के लिए रठौडा शूटिंग रेंज की खिलाड़ी विधि चौहान का चयन हुआ है। निशानेबाजी में जिले के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। प्रधानाचार्या राजेश रूहेला बताती हैं कि जौहड़ी के बाद इस क्षेत्र की खिलाड़ियों को निशानेबाजी के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए संस्था ने शूटिंग रेंज खोलने का निर्णय लिया था।
छात्राओं ने लगा दी पदकों की झड़ी
बागपत। कक्षा 11 की छात्रा शहनाज ने इसी साल जौनपुर में हुई यूपी स्टेट इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। जयपुर में खेली गई डॉ कर्णी सिंह शूटिंग प्रतियोगिता में शहनाज को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक मिला था।
विज्ञापन
रेंज की खिलाड़ी सौम्या ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग प्रतियोगिता जयपुर में सिल्वर पदक जीता। एयर पिस्टल में विधि चौहान ने सिल्वर जीता। खेलों इंडिया के लिए चयन हुआ है। खुशी और नीशू समेत रेंज में अभ्यास करने वाली अन्य बेटियों ने भी नेशनल स्तर पर पदक जीते हैं।
इंदौर में रूबी तोमर ने दो पदकों पर साधा निशाना
बागपत। जौहड़ी गांव की निशानेबाज रूबी तोमर ने निशानेबाजी की ऑल इंडिया पुलिस चैंपियनशिप में दो पदकों पर निशाना साधा। व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य और टीम इवेंट में तोमर को स्वर्ण पदक मिला। गांव में खुशी का माहौल है।
ख्यातिलब्ध निशानेबाज प्रकाशो तोमर की पोती रूबी तोमर पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इन दिनों वह बादल गांव में तैनात हैं। तोमर ने बताया कि इंदौर में 27 जनवरी से दो फरवरी तक 11वीं ऑल इंडिया पुलिस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
एयर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में रूबी तोमर ने कांस्य पदक जीता जबकि टीम स्पर्धा में उसे स्वर्ण पदक मिला। रूबी तोमर की बड़ी बहन सीमा तोमर भी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज हैं। ओलंपिक में पदक जीतने की चाह रखने वाली रूबी का कहना है कि परिवार ने उन्हें खेलों के लिए आगे बढ़ाया। परिवार के सहयोग की बदौलत ही वह इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं।
पढ़ाई के साथ-साथ खेल का अभ्यास
बागपत। स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेल का अभ्यास करती हैं। वर्तमान में 25 लड़कियां निशानेबाजी का अभ्यास कर रही हैं। खेल शिक्षिका करुणा बताती हैं कि लड़कियां स्कूल का समय शुरू होने से पहले या बीच के खाली वक्त को अभ्यास के लिए चुनती हैं ताकि उनकी पढ़ाई में भी कोई परेशानी पैदा न हो सकें। ब्यूरो