फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accident In Baghpat: Scorpio hits bike, infant girl dies a painful death, three injured

Accident In Baghpat: स्कार्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दुधमुंही बच्ची की दर्दनाक मौत, तीन घायल

Fri, 03 Jan 2025 11:56 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 03 Jan 2025 11:56 AM IST
सार

बागपत जनपद के ढिकोली-रटौल मार्ग पर एक स्कार्पियो ने बाईक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में तीन माह की बच्ची की माैत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Accident In Baghpat: Scorpio hits bike, infant girl dies a painful death, three injured
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के ढिकोली रटौल मार्ग पर खैला मोड़ के समीप देर शाम एक स्कार्पियो ने बाईक सवार को टक्कर मार दी जिसमे महिला बच्ची सहित चार घायल हो गये जिसमे उपचार के दौरान एक तीन माह की बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अहमदनगर नगला बड़ी निवासी दीपक पुत्र सुरेन्द्र अपनी बहन दीपा भांजी पूर्णमा व तीन माह की भांजी लक्ष्मी को बाईक पर दोघट से लेकर गांव आ रहा था, जब वह ढिकोली रटौल मार्ग पर खैला मोड़ के पास पहुंचा तो सड़क में बने जंप के पास जैसे ही उसने बाईक धीरे की तो पीछे से आ रही स्कारपियो ने बाईक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सर्दी का सितम जारी: वेस्ट यूपी में कोल्ड डे कंडीशन, कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, छाया घना कोहरा, अभी राहत नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगते ही दीपा और उसकी गोद में मौजूद तीन माह की लक्ष्मी उछल कर स्कार्पियो  के टायर के आगे गिर गई। दीपा भी टक्कर लगते ही जमीन पर गिर पड़ी। हादसे में दीपा और उसकी ननद पूर्णिमा और पति दीपक भी घायल हो गया।

राहगीरों ने देखा तो घायलों ने लक्ष्मी और दीपा की हालत खराब होने पर उन्हें तुरंत दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान मासूम लक्ष्मी की मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं परिजनों का रो-रो बुरा हाल है। दीपा, पूर्णिमा वह दीपक की हालत ठीक बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed