फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Abusive abuses with sweeper in corona duty

कोरोना ड्यूटी में लगी सफाई कर्मचारी के साथ गाली गलौज

Mon, 04 May 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Abusive abuses with sweeper in corona duty
बागपत कोतवाली में हंगामा करते सफाई कर्मचारी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। कोरोना संक्रमण के खिलाफ ड्यूटी पर डटी महिला सफाई कर्मचारियों के साथ मामूली बात को लेकर युवक ने गाली गलौज की। जातिसूचक शब्द कहने का आरोप है। विरोध में सफाई कर्मचारियों ने पहले मौके पर और फिर कोतवाली में हंगामा किया। ईओ ललित आर्य ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

महिला सफाई कर्मचारी बिमला ने बताया कि वह ठाकुरद्वारा मोहल्ले में सुबह के समय सफाई कार्य कर रही थी, एक घर में चिनाई का काम चल रहा है। जिससे रेत नाली में गिरा हुआ था। उन्होंने युवक से कहा कि वह नाली में रेत न डालें, इससे पानी रूक जाता है। सफाई कर्मचारी का आरोप है कि आरोपी युवक ने गाली गलौज व जाति सूचक शब्द कहे। जिसके विरोध में दोपहर के समय डूडा कार्यालय पर एकत्र हुए सफाई कर्मचारियों ने युवक के घर पहुंच कर हंगामा करते हुए पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की। हंगामा होता देख पुलिस ने आरोपी के पिता हो हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। लेकिन देर रात तक किसी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने विधायक योगेश धामा को घटना से अवगत कराया। इओ ललित कुमार आर्य का कहना है कि महिला सफाई कर्मचारी के साथ अभ्रदता व जाति सूचक शब्द बोले गए, जिसकी तहरीर कोतवाली में दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed