फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Absconding in theft carrying a reward of Rs 25,000, injured in encounter

Baghpat News: चोरी में फरार 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल

Fri, 15 Dec 2023 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Absconding in theft carrying a reward of Rs 25,000, injured in encounter
बालैनी(बागपत)। चोरी के मुकदमे में फरार चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश बुधवार रात घटौली के जंगल में मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पुलिस ने तमंचे और कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

बालैनी में पुरा मार्ग पर राहुल की लोहे की दुकान से 15 दिन पहले लाखों रुपये का लोहे का सामान चोरी हुआ था। पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो चोर फरार चल रहे थे। थाना प्रभारी साक्षी सिंह ने बताया कि फरार आरोपी अनीस निवासी देहरा जनपद हापुड़ पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात घटौली के जंगल में दो बदमाशों के साथ पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई। इसमें 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश अनीस घायल हो गया और उसके साथी कलुआ निवासी छौलस गांव जनपद गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। इनसे दो तमंचे, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए 25 हजार रुपये के इनामी का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

----
पहली बार महिला थाना प्रभारी की बदमाश से मुठभेड़
पश्चिमी यूपी में पहली बार महिला थाना प्रभारी की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है। इसमें अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य घायल हुआ। 25 हजार के इनामी अनीस पर 15 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि कलुआ पर सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed