फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   aazadi ke diwanon ko naman

आजादी के दीवानों को नमन

Wed, 17 Aug 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला बागपत
अमर उजाला बागपत Updated Wed, 17 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
aazadi ke diwanon ko naman
बड़ौत में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रैली निकालते भाजपा सांसद आैर कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बागपत जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डीएम हृदय शंकर तिवारी ने कलक्ट्रेट में झंडारोहण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । राष्ट्र वंदना चौक पर अमर शहीद अशफाक उल्ला खां और रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में सोमवार सुबह आठ बजे आतिशबाजी एवं हर्षोल्लास के वातावरण में तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान कराया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिहारीपुर गांव हरिराम, बावली गांव के हरि पाल सिंह और इलम सिंह को सम्मानित किया। डीएम ने कर्मचारियों से कहा अपने शासकीय, सामाजिक नैतिक कर्तव्यों को नहीं भूलना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस पर कम से कम एक बुराई को जरूर त्यागने का संकल्प लें। पीड़ित मानवता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें।  देहात में आम जन को खुले में शौच न जाने के प्रति जागरूक करें। नियम कानून का पालन करने और अपने आसपास रहने वाले लोगों का मददगार के रूप में प्रस्तुत करना चाहिए। कर्तव्यों का निर्वहन करेेंगे तो अधिकार स्वत: आपको मिल जाएंगे और आपको कर्तव्य करने पर संतोष भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन

q निर्मल भारत अभियान रैली  निकाली ः डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने बताया जिला पंचायत कार्यालय से प्रभात फेरी एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत  निर्मल भारत अभियान रैली निकाली। बच्चों के उत्साह को जिलाधिकारी ने सराहा। वंदना चौक पर जिलाधिकारी ने महात्मा गंाधी, सुभाष चंद बोस और चंद्रशेखर बने बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित  शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। इस स्तंभ का निर्माण वर्ष 2006 में कराया था। स्तंभ पर जनपद के 465 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अंकित हैं। इस दौरान ओसी कलक्ट्रेट मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

q पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस ःपुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। एसपी पूनम ने ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पुलिसवालों ने परेड की। सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से हैड कांस्टेबल रामचंद्र, राजेंद्र मलिक, बृजराज सिंह तेवतिया को सम्मानित किया। दूसरी ओर जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्षा रेणू धामा, पालिका में चेयरमैन राजूद्दीन, विकास भवन में सीडीओ, डूडा कार्यालय, सभी प्राइमरी पाठशाला, श्री यमुना इंटर कॉलेज में झंडा रोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed