फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   AAP will contest on every Vis seat of the state

प्रदेश की प्रत्येक विस सीट पर चुनाव लड़ेगी आप

Tue, 22 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
AAP will contest on every Vis seat of the state
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक प्रतिष्ठान पर सोमवार को आम आदमी पार्टी की बैठक हुई। इसमेें पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया। इसमें वक्ताओं ने कहा पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

इस बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी डॉ. ए के सिंह गाजियाबाद ने की। इसमें आप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमेंद्र ढाका एडवोकेट ने कहा आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी और प्रत्येक सीट से अपने प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने कहा पार्टी दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में सबको शिक्षा बिजली पानी फ्री देगी। बैठक का संचालन करते हुए पार्टी की छात्र विंग के सीवाईएसएस के जिलाध्यक्ष बदर मनव्वर ने बताया कि पार्टी बूथ स्तर पर 10 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देगी और जिला स्तर पर मैन से लेकर सभी फ्रंटल संगठनों की ब्लॉक और नगर स्तर तक तीन जुलाई तक कर मनोनयन होगा। उन्होंने बताया कि चार जुलाई को बड़ौत में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। उन्होंने नाजिम शरीफ को बड़ौत से सीवाईएसएस का शहर अध्यक्ष मनोनीत किया। इसमें नौशाद मुल्तानी, अमित लोहाड़ा, शाकिर चौधरी, नईम सबगा, अजय चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed