{"_id":"62e80e5b0fa4a7560c3ca2e7","slug":"aadhar-card-will-be-collected-voluntarily-baraut-news-mrt599413678","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वेच्छा से एकत्र कराए जाएंगे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वेच्छा से एकत्र कराए जाएंगे आधार कार्ड
विज्ञापन
बड़ौत। तहसील सभागार में सोमवार को एसडीएम ने बीएलओ की बैठक ली। बताया कि 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं का आधार कार्ड एकत्र किए जाएंगे। इनके मतदाता सूची से जोड़ा जाएगा।
सहायक निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में शामिल सभी मतदाताओं से आधार नंबर एकत्र किया जाना है। बीएलओ घर-घर भ्रमण के दौरान मतदाताओं के आधार नंबर एकत्र करने के अलावा अपने आवेदन फार्म छह बी जमा करने के प्रयोजन से यह निर्णय लिया है। आधार नंबर एकत्रीकरण के बारे में कैंप दिवस के दिन जन सामान्य को भी यह बताया जाय कि आधार नंबर उपलब्ध कराना स्वैच्छिक है। बीएलओ द्वारा एकत्र किए गए सभी फार्म छह बी को डिजिटाइजेशन के बाद पंजीकरण अधिकारी द्वारा डबल लाक में सुरक्षित रखा जाएगा।
सात और 21 को विशेष अभियान
बड़ौत। एक अगस्त से शुरू हो रहे इस कार्यक्रम के दौरान सात एवं 21 अगस्त 2022 रविवार को विशेष कैंप का आयोजन प्रत्येक मतदेय स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मतदाता सूची में आधार कार्ड जोड़ने की प्रक्रिया करने की कार्रवाई की जा रही है। स्वेच्छा के आधार पर मतदाताओं का आधार कार्ड एकत्र किए जाएं।