फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A youth died due to electrocution in Chausana area of Shamli

शामली: करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया जमकर हंगामा और फिर...

Tue, 22 Jun 2021 12:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Jun 2021 12:06 PM IST
सार

शामली में एक युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं परिजनों व ग्रामीणों ने शव रखकर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
A youth died due to electrocution in Chausana area of Shamli
शामली: पुलिस चौकी पहुंचे परिजन व ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली के चौसाना क्षेत्र के गांव खेड़ीखुशनाम में नलकूप का केबिल जोड़ने खंभे पर चढ़े युवक की आपूर्ति चालू हो जाने से करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। खेड़ीखुशनाम निवासी 20 वर्षीय अजय पुत्र राजकुमार शुगर मिल में ट्रांसपोर्ट पर काम करता था। बताया गया कि उनके परिवार के नलकूप पर लगभग 35 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है। इस पर गांव के ही बिजलीघर पर तैनात जेई प्रेमवीर ने सोमवार को दोपहर में नलकूप की बिजली काटकर केबिल उतरवा लिया था। वहीं शाम को जब अजय घर लौटा तो उसे कनेक्शन कटने का पता लगा। 

विज्ञापन


इसके बाद वह बिजलीघर पर जाकर जेई से मिला। ग्रामीणों ने बताया कि जेई ने उसे केबिल जोड़ने के लिए कह दिया। साथ ही कहा कि शटडाउन चल रहा है, खंभे पर चढ़कर खुद ही केबिल जोड़ ले। रात में करीब नौ बजे अजय खंभे पर चढ़कर केबिल जोड़ रहा था, तभी आपूर्ति चालू हो गई और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह मृतक के परिजनों ने जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर चौसाना चौकी पर तहरीर दी और उसे निलंबित करने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के लिए शव नहीं उठाने दिया। घटना की जानकारी लगने पर एसडीएम पंकज राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। काफी समझाने के बाद ग्रामीण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ ने बताया कि मामले में जांच की जाएगी। उधर, जेई प्रेमवीर ने आरोप को गलत बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने केबिल जोड़ने के लिए नहीं कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed