फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A young man working at a confectionery shop died, murder charges were filed.

Baghpat News: हलवाई की दुकान पर काम करने वाले युवक की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 12 Dec 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A young man working at a confectionery shop died, murder charges were filed.
गाजियाबाद के रावली कला निवासी मृतक युवक अजीत की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
- शहर के बड़ौत रोड पर स्थित हलवाई की दुकान में काम करता था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर में बड़ौत रोड पर हलवाई की दुकान में काम करने वाले अजीत (21) निवासी रावली कलां जिला गाजियाबाद की बुधवार देर रात मौत हो गई। वहां आए परिवार वालों ने उसकी पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में हंगामा किया। उन्होंने हत्या की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
गाजियाबाद जिले के रावली कलां गांव निवासी सुजीत ने बताया कि उसका भाई अजीत पिछले तीन साल से बागपत के बड़ौत रोड स्थित हलवाई की दुकान पर काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि रात में दुकानदार ने फोन करके अजीत के बीमार होने के बारे में बताया और तुरंत बागपत बुलाया। अपने परिवार वालों के साथ बागपत पहुंचे तो अजीत के शरीर पर चोट के कई निशान मिले। उन्होंने अजीत की हत्या का आरोप लगाते हुए कई लोगों पर शक जताया।
विज्ञापन

अजीत के माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। इस मामले में जांच अधिकारी रामकुमार कुंतल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम में मौत होने के सही कारणों का पता चलेगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

गाजियाबाद के रावली कला निवासी मृतक युवक अजीत की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

गाजियाबाद के रावली कला निवासी मृतक युवक अजीत की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed