{"_id":"690e4707a2c2ce5cc40dfb35","slug":"a-young-man-was-stopped-on-the-way-in-mata-colony-and-attacked-with-a-knife-baghpat-news-c-28-1-bag1001-141480-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: माता कॉलोनी में युवक को रास्ते में रोककर चाकू से हमला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: माता कॉलोनी में युवक को रास्ते में रोककर चाकू से हमला किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर की माता कॉलोनी में पुराने झगड़े के विवाद में जुबैर को रास्ते में रोककर चेहरे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसमें घायल जुबैर का सीएचसी में उपचार कराया।
माता कॉलोनी निवासी नबाब ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उसका बेटा एक कार्यक्रम से घर वापस आ रहा था। गली में खड़े कुछ युवकों ने पहले हुए झगड़े को लेकर जुबैर को रोककर गाली-गलौज की और फिर चेहरे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बचाया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उधर, घायल युवक का सीएचसी में उपचार कराया गया। इस मामले में जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि जांच के आधार पर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।