फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A young man was stabbed in the neck for resisting taking money from his pocket.

Baghpat News: जेब से रुपये निकालने का विरोध करने पर युवक की गर्दन पर चाकू मारा

Wed, 15 Oct 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
A young man was stabbed in the neck for resisting taking money from his pocket.
राष्ट्र वंदना चौक के समीप दिल्ली बस स्टैंड पर बने यात्री शेड में घायल हुए युवक से जानकारी लेते
- शहर के राष्ट्र वंदना चौक के समीप दिल्ली बस स्टैंड पर यात्री शेड में हुई घटना
विज्ञापन

- घायल का सीएचसी में कराया गया उपचार, लोगों के आने पर चाकू मारने वाला भाग गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक के समीप दिल्ली बस स्टैंड पर बने यात्री शेड में जेब से रुपये निकालने का विरोध करने पर मोमीन निवासी मोहल्ला मुगलपुरा की गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर वहां आए लोगों ने उसे बचाया तो हमलावर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने सीएचसी में घायल का उपचार कराया।
मोहल्ला मुगलपुरा निवासी मोमीन ने बताया कि मंगलवार शाम वह दिल्ली बस स्टैंड के पास यात्री शेड में बैठा हुआ था। तभी एक युवक वहां आकर बैठ गया। आरोप लगाया कि तभी युवक ने उसकी जेब में रखे 330 रुपये निकाल लिए। उसने युवक का हाथ पकड़कर रुपये वापस लौटाने के लिए कहा तो युवक ने जेब से चाकू या फिर ब्लेड निकालकर उसकी गर्दन पर मारकर घायल कर दिया। इससे मोमीन लहूलुहान होकर चिल्लाने लगा और वहीं पर गिर गया।
विज्ञापन

आसपास खड़े लोग पूरी घटना देखकर दौड़कर वहां आए तो हमला करने वाला भाग गया। इसके बाद वहां भीड़ लग गई और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। इस मामले में जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि घायल का सीएचसी में उपचार कराया गया, वह ठीक है। इसमें तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed