फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A young man was found suffering in a bloody condition on the road

सड़क पर लहूलुहान हालत में तड़पता युवक मिला

Wed, 24 Nov 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
A young man was found suffering in a bloody condition on the road
मंगलमुखियों पर संवेदनशील अंग काटने का आरोप, छह के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मंगलामुखियों ने नगर के रहने वाले एक युवक का मंगलवार रात को संवेदनशील अंग काट दिया और फरार हो गए। वह लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में चार नामजद मंगलामुखियों सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

युवक के पिता ने कोतवाली में मंगलमुखी मुन्ना के अलावा नरगिस उर्फ फुरकान, जोया उर्फ तालिम, नासिर व अन्य दो लोगों ने उसके बेटे का संवेदनशील अंग काटकर जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि गंभीर हालत में उसका बेटा सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। उधर, इस मामले में श्री रघुवर रामलीला समिति के पदाधिकारी संजय रूहेला, विपिन रूहेला, अजय शर्मा आदि ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर रोष जताया और कहा कि युवक रामलीला में काम करता था। उसके साथ इस तरह की घटना की गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed