{"_id":"63907a732524162d0c16a83f","slug":"a-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-baghpat-police-starts-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने किया हंगामा, ससुराल वालों पर लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने किया हंगामा, ससुराल वालों पर लगाया ये आरोप
Wed, 07 Dec 2022 09:20 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 07 Dec 2022 09:20 PM IST
सार
Baghpat News : एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं महिला के मायके वालों ने हंगामा कर ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाया।
विज्ञापन
मायके वालों ने कार्रवाई की मांग की।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के दोघट कस्बे में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसका शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं महिला के मायके वालों ने दहेज में बाइक व दो लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुराल वालों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजपुर निनाना गांव के रहने वाले सुक्रमपाल सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी कविता की शादी दस साल पहले दोघट कस्बे के एक युवक के साथ की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति समेत अन्य ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर कविता के साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बेटी कविता की बुधवार की सुबह जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने पति समेत चार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। उन्होंने मुकदमा दर्ज न होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही।
यह भी पढ़ें: Meerut: शोरूम से जींस चुराकर युवक फरार, CCTV में कैद हुआ चेहरा, फिर माफी मांगने पहुंचा आरोपी
उधर, विवाहिता की मौत होने के बाद उसके ससुराल वाले घर से चले गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी किरणपाल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का पता चलेगा। इसके साथ ही तहरीर की जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक मंजर: जिगर के टुकड़े को टुकड़ों में देख कांप उठा पिता का कलेजा, मुंह में सिर लेकर दौड़ता रहा कुत्ता